AMIT LEKH

Post: फरार अभियुक्त दबोचा गया, एससी-एसटी एक्ट व जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई

फरार अभियुक्त दबोचा गया, एससी-एसटी एक्ट व जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि थाना कांड संख्या 39/26 के नामजद आरोपी के घर पर मौजूद होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में वांछित चल रहे आरोपी को लौरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान लक्ष्मीपुर टोला निवासी अनमोल कुमार, पिता स्वर्गीय धुर्व प्रसाद, के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि थाना कांड संख्या 39/26 के नामजद आरोपी के घर पर मौजूद होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही दरोगा जैसल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके आवास से हिरासत में ले लिया।
उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को लक्ष्मीपुर निवासी मीट व्यवसायी जगेश्वर पासवान, पिता स्वर्गीय किसुन पासवान, की दुकान में घुसकर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post