AMIT LEKH

Post: सात निश्चय योजना के तहत एकमा में सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन

सात निश्चय योजना के तहत एकमा में सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

यह पार्लर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना (पार्ट-2) के अंतर्गत खोला गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

संवाददाता

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन सीओ अमलेश कुमार, नपं की मुख्य पार्षद श्वेता रानी व सुधा के मार्केटिंग इंचार्ज संजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

फोटो : संवाददाता

उद्घाटन से पूर्व पंडित बसंत पाण्डेय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर उपस्थित लोगों को चंदन टीका लगाते हुए मंगलकामना की। इस अवसर पर मार्केटिंग इंचार्ज ने बताया कि यह पार्लर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना (पार्ट-2) के अंतर्गत खोला गया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा सुधा दूध एवं अन्य उत्पादों को आमजन तक सुलभ कराना है। वहीं सीओ अमलेश कुमार ने कहा कि जिला से प्राप्त निर्देश के आलोक में भूमि चयन के बाद पार्लर का निर्माण कराया गया और अब इसके संचालन से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर सीओ अमलेश कुमार, मुख्य पार्षद श्वेता रानी, पार्षद शैलेंद्र कुमार, अवधेश यादव, डॉ कौशलेंद्र कुणाल, सुधा के सारण व बलिया मार्केटिंग एग्युजिटिव प्रभारी सोनू कुमार, सुपरवाइजर आशुतोष कुमार, विक्रांत कुमार, संचालक पवन गुप्ता, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता मंजीत कुमार तिवारी, एचएम दीपक राज, कमल कुमार सिंह, जयराम तिवारी, भोला प्रसाद, परवेज अख्तर, सुनील कुमार, मुन्ना मांझी, ऋषु कुमार गुप्ता, बलवंत जी, वीरेश सिंह, वीरेंद्र दुबे, कमल महाराज, प्रमोद गुप्ता, जीवन महाराज, संजीत ओझा, मुन्ना गुप्ता, जवाहर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post