दीपिका झा, द्वारा कोशी ऑर्गेनाइजेशन सुपौल (KOSI) के द्वारा कोसी कॉलोनी मंदिर परिसर के प्रांगण में 11 छायादार एवं फलदार पौध रोपण किया गया
✍️ जितेन्द्र कुमार, जिला ब्यूरो
– अमिट लेख
सुपौल, (विशेष)। आज दिनांक 5 मई 2023 दिन शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दीपिका झा, द्वारा कोशी ऑर्गेनाइजेशन सुपौल (KOSI) के द्वारा कोसी कॉलोनी मंदिर परिसर के प्रांगण में 11 छायादार एवं फलदार पौध रोपण किया गया। पौधा लगाते हुए कहा गया कि भविष्य में शुद्ध पर्यावरण के लिए पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। पौधरोपण के साथ-साथ उनकी रक्षा भी उतनी ही जरूरी है। ताकि, पौधे, बड़े वृक्ष बन सके और धरती पर बढ़ रही पर्यावरण समस्या खत्म हो सके। हमारा यह अभियान सफल तभी होगी, जब पर्यावरण पर छाये संकट के सभी बादल टल जाये। अभी के समय में ऑक्सीजन लेवल लगातार तेज गति से घटता जा रहा है, इसके पीछे पेड़ पौधा काटना, हरियाली का गायब होना, एक बहुत बड़ा कारण है। खासकर मौसम के मिजाज को देखा जाए तो बिन मौसम बरसात, गर्मी में ठंडी, ठंडी में गर्मी कोरोना जैसे महामारी से यह सिद्ध हो जाता है कि ग्लोबल वार्मिंग समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन सभी घटनाओं से सभी मनुष्य को पर्यावरण की महत्ता को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। इसीलिए मैं सभी मनुष्य से आह्वान करना चाहूंगी कि छोटे-बड़े हर पर्व त्योहार के मौके पर पर्यावरण हित में एक एक पेड़ अवश्य लगाएं। ताकि खुशहाल और निरोग रहने के साथ-साथ धरा पर हरियाली भी बनी रहे। इसके लिए सभी लोग अपने जीवन काल में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कम से कम 5 पौधा अवश्य लगाएं। इस तरह अगर एक इंसान अपने जीवन काल में 5 पौधे लगाएंगे तो हरियाली की कमी को पूरा करते हुये, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से मुकाबला भी आसानी से किया जा सकता है। हर इंसान को अपने साथ-साथ अपने आसपास के सभी जीव जंतुओं के लिए सोंच विकसित करनी चाहिए और हम सफल तभी हो सकते हैं जब हम प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। मौके पर घनश्याम ठाकुर के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सभी ने पौधा रोपण किया।








