AMIT LEKH

Post: यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के तीन हेलीकॉप्टर किए तबाह, कीव में सुनाई दी धमाकों की आवाज

यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के तीन हेलीकॉप्टर किए तबाह, कीव में सुनाई दी धमाकों की आवाज

11:50 AM, 16-Mar-2022

कीव में आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त 

रूसी हमलों में कीव की एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कीव के एक जिले में 12 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं 37 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। 

11:46 AM, 16-Mar-2022

जपोरिजिया रेलवे स्टेशन पर धमाका

यूक्रेन के जपोरिजिया रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ है। यहां नगर परिषद के सचिव अनातोली कुर्तेव ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका हुआ है। हालांकि, इस धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

10:34 AM, 16-Mar-2022

यूक्रेन ने रूसी हेलीकॉप्टरों पर किया हमला

यूक्रेन के खेरसन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यूक्रेनी सेना ने रूस के हेलीकॉप्टरों पर जोरदार हमला बोला। इस हमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीर भी जारी की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की ओर से किए गए हमले में कम से कम तीन हेलीकाप्टरों और सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया गया। 

09:39 AM, 16-Mar-2022

रूस से तेल सौदा कर गलत पक्ष में खड़ा हो सकता है भारत- अमेरिका 

रूस की ओर से भारत को रियायती दरों पर कच्चे तेल की पेशकश के बाद सबकी नजरें भारत की ओर हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन सॉकी ने कहा कि, भारत अगर इस सौदे को स्वीकार करता है तो यह प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला नहीं होगा। हालांकि, यह सौदा भारत को गलत पक्ष में जरूर खड़ा कर सकता है। 

08:44 AM, 16-Mar-2022

500 नागरिकों को रूस ने बनाया बंधक 

जंग के 21वें दिन यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने मारियूपोल के एक अस्पताल पर कब्जा कर लिया है और करीब 500 लोगों को बंधक बनाकर रखा है। वहीं शहर के मेयर ने बताया कि डॉक्टरों व मरीजों समेत 400 लोग बंधक बनाए गए हैं। उन्हें बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। 

08:17 AM, 16-Mar-2022

यूक्रेन ने किया एक और रूसी जनरल को मार गिराने का दावा

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने चौथे रूसी जनरल, मेजर जनरल ओलेगा मित्येव को मार गिराया है। कहा गया है कि मेजर जनरल की मौत मारियूपोल में हमले के दौरान हुई। 

08:07 AM, 16-Mar-2022

एक मिनट में 55 बच्चे बन रहे शरणार्थी- यूनिसेफ

यूक्रेन संकट पर यूनिसेफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यूनिसेफ की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, यूक्रेन में हर एक मिनट में 55 बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। यानि, हर एक सेकेंड में एक बच्चा। दूसरे शब्दों में यूक्रेन में प्रतिदिन करीब 75 हजार बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। 

07:56 AM, 16-Mar-2022

यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले की चेतवनी

एक बार फिर से यूक्रेन के कई बड़े शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। इसमें लवीव, चकार्सी, निप्रो, ओबलास्ट व अन्य शहर शामिल हैं। यहां लगातार सायरन बज रहे हैं। 

07:29 AM, 16-Mar-2022

Russia Ukraine War Live: यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के तीन हेलीकॉप्टर किए तबाह, कीव में सुनाई दी धमाकों की आवाज

पोलैंड ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए सशस्त्र मिशन का आह्वान किया है। कीव दौरे पर गए पोलैंड के प्रधानमंत्री ने नाटो से कहा है कि, यूक्रेन की मदद के लिए मानवीय और शांतिपूर्ण सहायता प्रदान करने की कोशिश की जानी चाहिए। यहां बिना हथियारों के मिशन नहीं हो सकता। शांति स्थापित करने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संरक्षित मिशन आवश्यक है। 

Source link

Comments are closed.

Recent Post

Visitor Counters

157857
Users Today : 34
Views Today : 52
Views This Month : 273

Amit Lekh पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, News in Hindi, Hindi News Live, Hindi News.

आप हमें फॉलो भी कर सकते है

हमसे सम्पर्क करें

© 2023 Amit Lekh . All Rights Reserved