AMIT LEKH

Post: एसएसबी 45वीं वाहिनी ने नेपाली शराब के साथ एक को दबोचा

एसएसबी 45वीं वाहिनी ने नेपाली शराब के साथ एक को दबोचा

विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 202/2, के क्षेत्र से नेपाल से भारत की तरफ शराब की एक बड़ी खेप की  तस्करी होने वाली है

सूचना की पुष्टि करने के उपरांत सूचना को उत्पाद विभाग के साथ साझा किया गया तथा तस्करों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त नाका दल का गठन किया गया

✍ संवाददाता

– अमिट लेख

वीरपुर (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी सतना और उत्पाद विभाग, सुपौल के संयुक्त नाका दल ने ड्यूटि के दौरान नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट रूपेश शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 202/2, के क्षेत्र से नेपाल से भारत की तरफ शराब की एक बड़ी खेप की  तस्करी होने वाली है। सूचना की पुष्टि करने के उपरांत सूचना को उत्पाद विभाग के साथ साझा किया गया तथा तस्करों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त नाका दल का गठन किया गया।  मुख्य आरक्षी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में आरक्षी सरोज कुमार एवं अन्य 03 कार्मिक एवं उत्पाद विभाग के 02 कार्मिकों का विशेष नाका दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुआ। चिन्हित स्थान पर नाका दल सतर्कता के साथ ड्युटी करने लगा।  कुछ समय उपरांत नाका दल द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति बोरी में कुछ समान लेकर नेपाल से भारत की तरफ आ रहा था। पूर्व प्राप्त सूचना के आधार पर नाका दल द्वारा उक्त व्यक्ति को रोककर पूछताछ की एवं सामान की तलाशी ली गई।  तलाशी के दौरान उनके पास पाए गए बोरी में नेपाली शराब ब्लैक ओक -24 बोतल (375 एमएल ) तथा उमंगा-30 बोतल (300 एमएल  ) कुल 54 बोतल शराब मिली। जिसे नाका दल द्वारा जब्त कर व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया गया। व्यक्ति की पहचान रामप्रवेश बड़ियैत,उम्र-22 वर्ष, पिता-खटर बड़ियैत ग्राम-कोशिका गाउँ पालिका, इनरवा, नेपाल के रूप में की गई। आवश्यक कागजी कार्यवाई के उपरांत जब्त की गई शराब तथा हिरासत में लिए व्यक्ति को उत्पाद विभाग, सुपौल बिहार को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post