AMIT LEKH

Post: आमने-सामने की दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

आमने-सामने की दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

पकड़ीदयाल से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट : 

थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि सीतामढ़ी जिला के ढेंकपुर निवासी दिनेश सहनी अपने भाई के साथ फूफा घर पकड़ीदयाल देवानीबारी जा रहा था, वहीं, अखिलेश सहनी अपने बहन के यहां से पुनास घर के लिए जा रहा था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पकड़ीदयाल, (रजनीश कुमार सिंह, ‘पप्पु’)। थाना क्षेत्र के भारतमाला हाईवे पर हसनाबाद के पास आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पकड़ीदयाल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया।

फोटो : रजनीश

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि सीतामढ़ी जिला के ढेंकपुर निवासी दिनेश सहनी अपने भाई के साथ फूफा घर पकड़ीदयाल देवानीबारी जा रहा था, वहीं, अखिलेश सहनी अपने बहन के यहां से पुनास घर के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक दोनों बाइक में टक्कर हो गई वही सीतामढ़ी निवासी दिनेश सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको, सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया गया है पुलिस ने दोनों बाइक को थाने ले गई।

Leave a Reply

Recent Post