बांका से हमारे उप-संपादक का संकलन :
जानकारी के अनुसार सूचित यादव अपने बाइक से साहेबगंज बाजार जा रहा था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेलहर, (संवाददाता)। थाना क्षेत्र के कैरजोर गांव के एक व्यक्ति की रविवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के क्रम में भागलपुर मायागंज में मौत हो गयी।
इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सूचित यादव अपने बाइक से साहेबगंज बाजार जा रहा था। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद सूचित यादव गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया।
हालांकि मायागंज से भी उसे रेफर की जा रही थी। इसी क्रम में उसकी मौत हो गयी। मां सुमा देवी, पत्नी रेखा देवी, पुत्र सौरभ कुमार, गौरव कुमार पुत्री रूप कुमारी, भाई प्रकाश यादव, शालिग्राम यादव आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।








