AMIT LEKH

Post: विभिन्न मांगों को लेकर छात्र राजद ने पीबीएस कालेज में दिया धरना

विभिन्न मांगों को लेकर छात्र राजद ने पीबीएस कालेज में दिया धरना

बांका से हमारे उप-संपादक की रिपोर्ट :

पीबीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य जी को लिखित आवेदन देते हुए छात्र राजद के नेताओं ने कहा कि SC/ST के सभी छात्र-छात्राओ एवं सभी छात्राओं का नामांकन शुल्क वापस किया जाए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बांका, (अनुप कुमार)। पीबीएस कालेज बांका में छात्र राजद के बैनर तले कालेज के प्रधानाचार्य की लापरवाही के खिलाफ मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया।

फोटो : अनुप कुमार

धरना की अध्यक्षता अध्यक्ष नितिन कुमार ने की। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का अविलंब हल निकाला जाए। पीबीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य जी को लिखित आवेदन देते हुए छात्र राजद के नेताओं ने कहा कि SC/ST के सभी छात्र-छात्राओ एवं सभी छात्राओं का नामांकन शुल्क वापस किया जाए। अजय कुमार अतिथि शिक्षक जो कालेज में तथाकथित छात्र संगठन के साथ मिलकर राजनीति करते है उसे बन्द किया जाए। सभी नियुक्त कर्मियों का थाना से आचरण प्रमाण पत्र मंगवाया जाए। नियमित शिक्षकों के स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति को रद करते हुए महाविद्यालय में वापस किया जाए। मनमाने ढंग से प्राक् प्रशिक्षण केन्द्र में बहाली बंद हो एवं ‘सही तरीके से संचालित किया जाए। धरना में दर्जनों के संख्या छात्र छात्राएं बैठे हुए थे।

Leave a Reply

Recent Post