बांका से हमारे उप-संपादक की रिपोर्ट :
बच्चा चोर की अफवाह से उड़ी अभिभावकों की नींद.. देखें वायरल वीडियो इस रिपोर्ट में
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बांका, (अनुप कुमार)। बांका और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाहों ने अभिभावकों की नींद उड़ा दी है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे संदेश और वीडियो के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, ताजा मामला रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बस्ती गांव का बताया जा रहा है।
जहां मंगलवार संध्या बच्चा चोर की अफवाह से पूरे गांव इकट्ठा हो गए और खेत में बच्चा चोर को ढूंढते रहे, लेकिन, कहीं किसी का पता नहीं चल पाया।
जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं गांव के समाजसेवी गौतम विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया की दो महिलाओं के द्वारा छोटे बच्चों को बिस्कुट दिया जा रहा था. इसी दौरान बच्चा चोरी कर लेने की अफवाह उड़ी और पूरे गांव इकट्ठा हो गए।








