AMIT LEKH

Post: जीवीका दीदी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की

जीवीका दीदी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की

मृतिका नौकरी ज्वाइन करने वाली थी अग्निशमन विभाग में

✍️ मोहन सिंह
– अमिट लेख

बेतिया, (सह संपादक)। सिरसिया ओपी थाना अंतर्गत जिनवलिया की मधु कुमारी, उम्र 25 वर्ष पिता झगड़ू राम की अपराह्न 1 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मधु जीविका दीदी थी जो अपने घर से साइकिल पर सवार होकर जीविका संस्था, विश्वास गांव, सिरिसिया ओपी की तरफ जा रही थी। साइकिल सवार मधु जैसे ही एक विधालय के पास पहुंची, तो वहां घात लगाए अपराधियों ने उसके सर में गोली मार दी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया परन्तु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मधु कुमारी कल अग्निशमन विभाग में अपनी नौकरी ज्वाइन करने वाली थी। वहीं घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। अपराधी गोली मारकर फरार होने में सफल रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े इस हत्या से गांव में दहशत है और ग्रामीण पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Comments are closed.

Recent Post