AMIT LEKH

Post: आंगनवाड़ी के बच्चों को सिले-सिलाए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

आंगनवाड़ी के बच्चों को सिले-सिलाए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

वाल्मीकिनगर से होगी ऐतिहासिक शुरुआत

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार करेंगे जीविका दीदियों द्वारा तैयार आंगनवाड़ी के बच्चों को सिले-सिलाए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रशिक्षित जीविका दीदियाँ बड़े पैमाने पर तैयार कर रहीं आंगनवाड़ी के बच्चों का वस्त्र

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए सिले-सिलाए कपड़ों के वितरण कार्यक्रम का प्रथम चरण 1 मार्च से वाल्मीकिनगर से प्रारंभ किया जाएगा।

फोटो : मोहन सिंह

इस कार्यक्रम को लेकर जीविका दीदियों में काफी उत्साह और गर्व का माहौल है। बताते चलें कि महिला संवाद के दौरान दीदियों ने घर पर रहकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग बड़े पैमाने पर रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा स्वीकार किया गया है। इसी पहल के तहत दीदियों को बड़े पैमाने पर जीविका दीदियों को प्रशिक्षण देकर आंगनबाड़ी बच्चों के लिए वस्त्र सिलाई का कार्य जीविका द्वारा प्रदान किया गया है। राज्य में कुल 1,14,718 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनके बच्चों के लिए जीविका दीदियाँ स्कर्ट, शर्ट एवं पैंट तैयार कर रही हैं। वाल्मीकिनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से आंगनबाड़ी बच्चों के बीच वस्त्र वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों की सहभागिता रहेगी।पश्चिम चंपारण जिले में इस अवसर पर लगभग 5,000 बच्चों को वस्त्र वितरित किए जाएंगे, जबकि पूरे राज्य में 2 लाख वस्त्र वितरित आगनबाड़ी के माध्यम से किए जाएँगे। जीविका के प्रबंधक (गैर-कृषि) श्री सोहेल राज ने बताया कि यह पश्चिम चंपारण की जीविका दीदियों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के सभी प्रखंडों की लगभग 2,000 दीदियाँ वस्त्र निर्माण कार्य में जुटी हुई हैं, जबकि पूरे राज्य में इस काम में लगभग 60000 जीविका दीदियां प्रत्यक्ष रूप घर बैठे स्थायी रोजगार से जुड़ी हैं ।

Comments are closed.

Recent Post