AMIT LEKH

Post: नगर निगम क्षेत्र के सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को : गरिमा

नगर निगम क्षेत्र के सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

करीब साढ़े पाँच करोड़ सैरात राजस्व वाले नगर निगम क्षेत्र के सभी सैरातों की बंदोबस्ती 16 मार्च को होना सुनिश्चित 

नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक आधे दर्जन से अधिक प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

होली का त्यौहार बीतने के तुरंत बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नालों की विधिवत साफ साफ सफाई शुरू करने का प्रस्ताव पारित

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पारित प्रस्तावों के आलोक में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के करीब साढ़े पाँच करोड़ राजस्व वाले सभी सैरातों की बंदोबस्ती अनिवार्य रूप से 16 मार्च को करने का निर्णय लिया गया है।

फोटो : मोहन सिंह

इसके साथ ही होली का त्यौहार बीतने के तुरंत बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नालों की साफ सफाई शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही खुले में मांस मछली की बिक्री पर विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई और इसके लिए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया और अन्य विधि सम्मत कार्रवाई कार्रवाई शुरू करने की स्वीकृति बैठक में दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बैठक में पारित प्रस्तावों के हवाले से यह भी बताया कि नगर निगम क्षेत्र को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए उनको मारने के लिए पीठ पर रख कर छिड़काव वाली मशीन क्रय कर लार्वा नाशक दवा सभी वार्डों में नालों के छिड़काव की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया की ऐतिहासिक काली बाग मंदिर, बस स्टैंड, शहीद पार्क, टाउन हॉल के सौंदर्यीकरण एवं झिलिया पार्क व सामुदायिक भवन निर्माण, बानुछापर नाला की पूर्व स्वीकृत योजनाओं को गति देने पर जोर देते हुए प्रस्ताव पारित किया गया है।

Leave a Reply

Recent Post