AMIT LEKH

Post: होली के अवसर पर बेतिया जिला वासियों के लिए बेतिया पुलिस द्वारा शुरू हुई निःशुल्क बस सेवा

होली के अवसर पर बेतिया जिला वासियों के लिए बेतिया पुलिस द्वारा शुरू हुई निःशुल्क बस सेवा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

बेतिया पुलिस के द्वारा आगामी पर्व होली के अवसर पर पुलिसकर्मी कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के साथ मदद 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 02 मार्च 26 को पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार आगामी पर्व होली के अवसर पर बेतिया जिला वासियों के लिए

फोटो : मोहन सिंह

सुरक्षित सफ़र सुविधा के तहत निःशुल्क बस सेवा 2 मार्च 26 से 6 मार्च 26 तक प्रत्येक दिन रात्रि 09:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक बेतिया रेलवे स्टेशन से सुरक्षित गंतव्य तक पंहुचायेगी। पुलिस उपाधीक्षक(रक्षित) पुलिस केंद्र बेतिया के द्वारा बस को हरी झंडी पुलिस केंद्र बेतिया से दिखाकर रवाना किया गया। जिसके लिए निम्न रूट चार्ट निर्धारित की गई है ।

मार्ग-1 : रेलवे स्टेशन बेतिया→समाहरणालय चौक→तीन लालटेन→सोवाबाबू चौक→राजदेवड़ी

मार्ग : रेलवे स्टेशन बेतिया→ बसअड्डा→ हरीवाटिका→ आईo टीo आईo→चेकपोस्ट

नोट : यात्रियों के सुविधा अनुसार रूट को चेंज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Recent Post