बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
5 लाख का रिश्वत लेते सहायक अभियंता रौशन कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग, बेतिया में तैनात सहायक अभियंता रौशन कुमार को रु. 5 लाख रुपये का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि यह रकम किसी कार्य के भुगतान/अनुमोदन के एवज में मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को घूस लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है।








