बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 17 मार्च 26 को पुलिस अधीक्षक, बेतिया के द्वारा मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात विभिन्न पंजीयों यथा अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, एवं अन्य पंजियो में की गई प्रविष्टी का अवलोकन किया गया साथ ही बहुत दिनों से लंबित हत्या लूट डकैती से संबंधित कांडों का समीक्षा करते हुए

उपरोक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने तथा थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधकर्मियों पर लगातार निगरानी रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, पर्यवेक्षी पदाधिकारी नगर/मुफस्सिल थाना, थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।








