AMIT LEKH

Post: साढ़े तीन माह बाद भी नहीं हो सका एटीएम चोरी कांड का खुलासा

साढ़े तीन माह बाद भी नहीं हो सका एटीएम चोरी कांड का खुलासा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

आलोक भारती चौक एवं बाल के नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा स्थित एसबीआई के दो एटीएम काटकर करीब 42 लाख रूपया चोरों द्वारा चोरी कर ली गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया में एक ही रात दो एटीएम काटकर हुई थी भीषण चोरी की घटना, 100 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिल सका कोई सुराग। जबकि बेतिया पुलिस अपराध न्यूनतम एवं विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट की ढिंढोरा पिटते नहीं थक रही है। उल्लेखनीय है कि गत 18 दिसम्बर 25 की रात नगर थाना के आलोक भारती चौक एवं बाल के नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा स्थित एसबीआई के दो एटीएम काटकर करीब 42 लाख रूपया चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। आनन फानन में डीआईजी द्वारा दस एसटीएफ टीम बनाकर इस चोरी कांड का शीघ्र उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। लेकिन आज तक मामला आई गई ही रह गयी और तीन माह‌ बीत जाने के बाद भी पुलिस, को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Comments are closed.

Recent Post