बांका से हमारे उप-संपादक की कलम :
बांका जिले के बाराहाट प्रखंड स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय स्कूल चंगेरी मिर्जापुर की छात्रा माही राज ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान पर अपनी जगह बनाई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बाराहाट, (अनूप कुमार)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार गांवों और छोटे शहरों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
इसी क्रम में बांका जिले के बाराहाट प्रखंड स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय स्कूल चंगेरी मिर्जापुर की छात्रा माही राज ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान पर अपनी जगह बनाई है। उनके कुल अंक 500 में से 449 हैं। माही के इस प्रदर्शन से गांव में खुशी का माहौल है। माही चंगेरी गांव में मामा शिक्षक अमरदीप यादव के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। उन्होंने शुरू से ही इंटर स्तरीय विद्यालय चंगेरी मिर्जापुर से अपनी पढ़ाई-लिखाई की। माही राज ने कहा, ‘मुझे तो विश्वास नहीं हो रहा है कि कम संसाधन में भी मेरा इतना अच्छा परिणाम आया है। इस परिणाम का क्रेडिट मैं अपने मां मामा नानी और शिक्षकों को देना चाहूंगी। क्योंकि आज वो हमारे लिए मेहनत नहीं करते तो यह परिणाम कैसे प्राप्त होता। ऐसे में अब आगे भी इसी प्रकार मेहनत करूंगी और मेरा लक्ष्य BPSC क्वालीफाई कर शिक्षक बनना है और इस लक्ष्य को प्राप्त करूंगी।’








