बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बच्चा को थाना ले जाकर पुलिस ने की जमकर पिटाई, बच्चा गंभीर रूप से घायल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया पुलिस जिला के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन गछिया ठाकुर टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिक बच्चों द्वारा पुलिस का वीडियो बनाए जाने पर पुलिस ने बच्चों को थाना ले जाकर बुरी तरह कर दी पिटाई।
जख्मी बच्चा चलने में भी असमर्थ है और परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब वे लौरिया थाना में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि “आप लोग घर पर रहिए, पुलिस घर पर जाएगी।” पीड़ितों के अनुसार पुलिस बाद में घर तो पहुंची, लेकिन फिर उन्हें दोबारा थाना आने को कहा गया। जब पीड़ित परिवार थाना पहुंचकर आवेदन देने गया तो आवेदन लेने में आनाकानी की गई। इसके बाद पुलिस दोबारा पीड़ित के घर पहुंची, इसी दौरान घर के एक छोटे नाबालिग बच्चे ने मोबाइल से पुलिस का वीडियो बना लिया, जो कथित रूप से पुलिस को नागवार गुजरा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पुलिस ने नाबालिग बच्चे को थाना ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चे के पैर के तलवे पर डंडे से इतनी मारपीट की गई कि वह अब ठीक से चल नहीं पा रहा है। परिजनों का कहना है कि बच्चा चलने में असमर्थ है और माता-पिता उसे सहारा देकर चलाते हैं। डॉक्टर द्वारा बच्चे के पैर में गर्म पट्टी लगाने की सलाह दी गई है। घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब पुलिस, जो लोगों की सुरक्षा के लिए होती है, अगर वही इस तरह का व्यवहार करेगी तो आम लोग न्याय की उम्मीद किससे करेंगे। जहां पुलिस पब्लिक मैत्री की संबंध करना बेमानी साबित हो रही है।अब पीड़ित परिवार अपने घायल मासूम बच्चे को लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पश्चिमी चंपारण जिले में जमीनी विवाद लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है और भू-माफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है।








