पटना से हमारे विशेष संवाददाता का संकलन :
घटना के बाद जहां पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना/सीतामढ़ी, (दिवाकर पाण्डेय)। सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां तीन युवतियों ने मिल कर एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद जहां पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने घर का कमाऊ सदस्य था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र के साहू चौक की है जहां तीन युवतियों ने मिल कर डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव निवासी भरत मंडल के पुत्र विक्रम मंडल की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को युवक के किराये के मकान के समीप पड़ोसी युवती से कुछ बात क ओलेक्र विवाद हो गया था। शुरुआती दौर में कहासुनी हुई और देखते ही देखते ही मामला बढ़ गया जिसके बाद तीन युवतियों ने मिल कर युवक की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। आसपास के लोग भी जब तक कुछ समझ पाते और बीच बचाव करते तब तक देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है जिसके कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच प्रक्रिया में जुट गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।








