AMIT LEKH

Post: मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 6 हुई

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 6 हुई

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

तुरकौलिया जहरीली शराब कांड में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी लाल किशोर राय बताया जाता है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मोतिहारी पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया जहरीली शराब कांड में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी लाल किशोर राय बताया जाता है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के घटना घटित गांव में मातम बसरा हुआ है और दंडाधिकारी सहित पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस लगातार शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापामारी कर रही है।

Comments are closed.

Recent Post