AMIT LEKH

Post: बैरिया थाना : चाकू मारकर युवक की हत्या

बैरिया थाना : चाकू मारकर युवक की हत्या

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

बैरिया थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुये अन्य आवश्यक कार्रवाई किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दिए जाने की खबर है।

फोटो : मोहन सिंह

इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ -2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि 18 अप्रैल 26 को रात्रि 10:30 बजे बैरिया थानाध्यक्ष को यह सूचना मिली कि मच्छरगावां बैरा टोला में असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी विवाद एवं मारपीट किया गया जिसमें एक युवक राधेश्याम यादव पिता छबीला यादव को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया है। सूचना प्राप्त होने पर बैरिया थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुये अन्य आवश्यक कार्रवाई किया गया। जख्मी युवक को GMCH बेतिया लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

छाया : अमिट लेख

इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 एवं FSL टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच पड़ताल में महिला की छेड़खानी के कारण विवाद एवं मारपीट प्रतीत हो रहा है। इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान बैरिया थाना द्वारा कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में दो अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

Comments are closed.

Recent Post