AMIT LEKH

Post: गोनौली दलित बस्ती में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में लाभुक वर्ग करेंगे गुणवत्ता की निगरानी : गरिमा

गोनौली दलित बस्ती में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में लाभुक वर्ग करेंगे गुणवत्ता की निगरानी : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर निगम द्वारा पारित स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्यादेश जारी

स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचीं महापौर ने स्थानीय लोगों की मांग के आधार पर योजना को नगर निगम से निर्माण होने की दी जानकारी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-34 अंतर्गत गोनौली दलित बस्ती में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए कार्यादेश जारी होने के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थल निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि स्थानीय लोगों की उनसे मांग यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ही इसकी योजना एसबीएम-2.0 अर्थात स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत की गई।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यादेश के अनुसार,चयनित संवेदक को तीन माह की निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। महापौर ने बताया कि योजना की कुल प्राक्कलित राशि लगभग 10.81 लाख निर्धारित की गई है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संवेदक को सभी निर्माण मानकों और तकनीकी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता साथ ही, कार्य पूर्ण होने के बाद मापी पुस्तिका के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसकी निगरानी आप लाभुक समाज की जिम्मेदारी है। कार्यादेश में भी स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देना भी अनिवार्य किया गया है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार, कार्य प्रारंभ से पूर्व एवं पूर्ण होने के बाद स्थल का फोटोग्राफिक साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। गुणवत्ता जांच के उपरांत ही अंतिम भुगतान किया जाएगा। महापौर ने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a Reply

Recent Post