बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
गोपनीय सूचना मिली कि नेपाल की तरफ से मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्ति देसी कट्टा एवं भारतीय जाली नोट लेकर भारतीय क्षेत्र में आने वाले हैं
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 23 अप्रैल 26 को 12.30 बजे गोपनीय सूचना मिली कि नेपाल की तरफ से मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्ति देसी कट्टा एवं भारतीय जाली नोट लेकर भारतीय क्षेत्र में आने वाले हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर कंगली थाना पुलिस द्वारा भेड़िहरवा मध्य विद्यालय के पास त्रिवेणी घोड़ासहन कैनाल पुल से पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के पास से संदिग्ध अवस्था में नोट के आकार का कुछ? कागज का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंगली के स्व के बयान के आधार पर कंगली थाना कांड सं 34/26 अंकित कर गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।
गिरफ्तारी :
1. ज्वाला सिंह पिता स्वर्गीय हीरालाल सिंह
2. सचिन कुमार पिता राजदेव राम दोनों ग्राम दरपा सुखलहिया थाना दरपा जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी।
बरामदगी
1. लोडेड देसी कट्टा एक
2. जिंदा गोली एक
3. पल्सर मोटरसाइकिल एक
4. नोट के आकार का कुछ कागज का टुकड़ा








