AMIT LEKH

Post: निजी स्कूलों की जाँच और अतिक्रमणकारियों को दी गयी सख्त चेतावनी

निजी स्कूलों की जाँच और अतिक्रमणकारियों को दी गयी सख्त चेतावनी

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

प्रशासनिक टीम ने नगर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 04 निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर पंचायत चनपटिया में प्रशासन इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आज विभिन्न क्षेत्रों में सघन जाँच अभियान चलाया गया,

फोटो : मोहन सिंह

जिसका मुख्य केंद्र निजी शिक्षण संस्थान और सार्वजनिक स्थानों पर किया गया अवैध अतिक्रमण रहा। प्रशासनिक टीम ने नगर निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 04 निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस जाँच के दौरान स्कूल प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की बारीकी से पड़ताल की गई।

छाया : अमिट लेख

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर यह कार्रवाई की गई है। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 02 स्थानों पर अवैध कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई। विशेष रूप से उन लोगों को सख्त चेतावनी दी गयी है जिन्होंने सार्वजनिक रास्तों या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बल प्रयोग कर इसे हटाया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Recent Post