बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम चंपारण द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अवैध रूप से चल रहे संस्थानों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया गया।

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया, कुल 2 अस्पतालों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान दोनों अस्पताल बंद पाए गए, जिससे विभाग द्वारा इनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल 3 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की गई। इनमें से एक केंद्र बंद मिला।

अन्य दो केंद्रों की जांच में उनके सभी कागजात सही पाए गए, जिसके बाद उन्हें संचालन की अनुमति दी गई। इसके साथ ही टीम ने 1 नर्सिंग होम की जांच की। निरीक्षण के उपरांत संबंधित संस्थान से वैध कागजातों की मांग की गई है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।








