बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि इसी क्रम में 4.मई 26 को छापेमारी कर टीम द्वारा कुल नौ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में चुलाई देशी शराब तथा अर्द्ध निर्मित
देशी शराब बरामद किया गया।

नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत भेडिहरवा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसरैया तथा नैरोगंज थाना अंतर्गत मदहनी नगर सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डींग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 4730 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 312 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया।

चनपटिया थानाअंतर्गत गश्ती के क्रम में पोखरिया मुसहर टोली के पास एक महिला हेवन्ती देवी, उम्र 38 वर्ष, पति-गणेश मांझी सा०-पोखरिया, मुसहर टोली, वार्ड नं0-07, थाना-चनपटिया अपने हाथ में पिले रंग के प्लास्टिक का बोरा लिए घर से निकलकर भागने की प्रयास की जिसे शक के आधार पर महिला बल द्वारा पकड़ा गया।

तलाशी के क्रम में बोरा में उजले रंग के प्लास्टिक के पारदर्शी पन्नीयों में बांधा हुआ 24 पीस जिसकी कुल मात्रा-2.4 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया 663/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
> साथ ही उत्पाद टीम द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 9 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दल :
1. सुश्री रोजी कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
2. नीरज कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
3. आशुतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
4 श्रीमति पिंकी सिंह,
5. तारणी प्रसाद,
6. अंकित कुमार,
7. संजय कुमार पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक, महानिषेध
8. अन्य पदाधिकारी एवं बल, मद्यनिषेध एवं उत्पाद थाना।







