बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
जिला पदाधिकारी ने की सहभागिता की अपील
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने इस संबंध में जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन का लक्ष्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करना है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। सरकार की विशेष पहल पर आगामी 19 मई से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने इस संबंध में जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन का लक्ष्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करना है। इस शिविर के माध्यम से राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य समाज कल्याण योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। इस हेतु पूर्व से ही संबंधित ग्रामीणों से आवेदन लेने की प्रक्रिया की जा रही है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविर में आने वाले हर फरियादी की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और पात्र लोगों को तत्काल योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी शिकायतों और सुझावों के साथ इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।








