बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
पश्चिम चम्पारण प्रशासन की बड़ी पहल
9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटायें पेंडिंग चालान के मामले
जिला प्रशासन ने की अपील
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण द्वारा आगामी 09 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देशानुसार, लंबित ई-चालानों के त्वरित निपटारे के लिए संशोधित (कम की गई) शमन राशि की सूची जारी कर दी गई है। भारी छूट: लोक अदालत में विभिन्न ट्रैफिक उल्लंघनों (जैसे हेलमेट न पहनना, ओवर स्पीडिंग, बिना लाइसेंस वाहन चलाना आदि) पर निर्धारित जुर्माने में लगभग 50% तक की कटौती की गई है। किन्हें मिलेगा लाभ : यह विशेष सुविधा केवल 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों पर लागू होगी और केवल पश्चिम चम्पारण जिले से निर्गत चालानों के लिए मान्य होगी।
स्थान : यह शिविर
1. विपिन हाई स्कूल परिसर, बेतिया और
2. अनुमंडल कार्यालय परिसर, बगहा में आयोजित किया जाएगा।
समय : सुबह 10.00 बजे से।
प्रशासन की अपील :
जिला प्रशासन द्वारा जिले में इस पहल का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि आम नागरिक इस अवसर का लाभ उठा सकें। प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में भाग लेकर अपने पुराने चालानों का निपटारा करें और भारी जुर्माने से राहत पाएं।








