AMIT LEKH

Post: 21 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद

21 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर 21 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में देशी चुलाई व विदेशी शराब तथा अर्द्ध निर्मित शराब बरामद किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

फोटो : मोहन सिंह

इसी क्रम में 7 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर 21 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में देशी चुलाई व विदेशी शराब तथा अर्द्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया में बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिसवा बाजार एवं धोकराहों साथ ही नौरंगिया थाना अन्तर्गत मदनपुर जंगल क्षेत्र एवं अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 4670 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 349 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया। नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर एवं पाठक बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी टीम पहुँचे तो सूचना में वर्णित स्थान से मुखदेव यादव, पिता-स्व० रूदल यादव, एवं रंजीत कुमार उम्र 30 वर्ष पिता- योगेन्द्र यादव दोनों का सा०-मंगलपुर कला, थाना-नौतन जिला-प० चम्पारण, अभियुक्त के कब्जे से बरामद कपड़े से लपेटे हुए कार्टुन से 9.000 लीटर देशी अवैध शराब बरामद हुआ एवं दुसरे अभियोग में वर्णित अभियुक्त रंजीत कुमार के कब्जे वाले मोटरसाईकिल के डिक्की से बरामद 8640 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ, साथ ही तीसरे गुप्त सूचना वाले स्थल से अज्ञात अवस्था में खड़े मोटरसाईकिल के सिट के नीचे से बरामद 7.560 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ दोनों गिरफ्तार अभियुक्तो एवं अज्ञात कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया 691/26, 692/26 एवं 693/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मुफ्फसिल बेतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवत बैराठ माई मंदिर के पास से गुप्त सूचना में वर्णित स्थान से मुन्ना कुमार, उम्र-21 वर्ष, पिता- कपिन्द्र राम, सा०-लईया टोला, वार्ड न० 01 थाना-मुफ्फसिल बेतिया जिला-प० चम्पारण के कब्जे से प्लास्टिक के झोले से 2.190 लीटर 8 PM टेट्रा पैक अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया 697/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। भैरोगंज थाना अंतर्गत गुप्त सूचना अनुसार सूचना में वर्णित स्थान-गोपालपुर गाँव से गिरफ्तार व्यक्ति जलेन्द्र सहनी उम्र 35 साकिन-मलाही टोला वार्ड न0 07 थाना-साठी जिला-प० चम्पारण के कब्जे से बरामद 01.00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया। जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 694/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में कुल 21 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी दल : 

1. सुश्री खुशबू कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,

3. प्रिंस कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,

5. रोजी, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

7. बृजकिशोर ठाकुर, स०अ०नि०, मद्यनिषेध,

9. बिकु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

2. भगवान शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध, 4. श्री रंजीत कु० सिंह, स० अ० निरीक्षक, मद्यनिषेध,

6. सुश्री कुमारी पिंकी सिंह, स० अ० निरीक्षक, मद्यनिषेध,

8. श्री सुरेन्द्र चौधरी, स० अ० निरीक्षक, मद्यनिषेध,

10. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।

Leave a Reply

Recent Post