AMIT LEKH

Post: 27.12 लाख से बनेगी जोड़ा ईनार स्कूल से कालीबाग मंदिर गेट तक की डबल लेन पीसीसी सड़क : गरिमा

27.12 लाख से बनेगी जोड़ा ईनार स्कूल से कालीबाग मंदिर गेट तक की डबल लेन पीसीसी सड़क : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

निविदा प्रक्रिया का निस्तारण करते हुए शिवम कंस्ट्रक्शन नामक एजेंसी को सौंपी गई है गुणवत्तापूर्ण निर्माण की जिम्मेदारी

बोली महापौर कार्यादेश के माध्यम तीन माह के अंदर में डबल लेन पीसीसी रोड का गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने की जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में वार्ड-03 में जोड़ा इनार मिडिल स्कूल से ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर के मेन गेट तक पीसीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा।

ई टेंडरिंग के माध्यम से इस कार्य की जिम्मेदारी शिवम कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित राशि 27.39 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि नगर निगम प्रशासन द्वारा तकनीकी आधार पर कुल 27.12 लाख रूपये की ही स्वीकृत दी गई है। महापौर ने बताया कि वर्षों से जर्जर रही इस सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय पार्षद सहमत अली द्वारा महापौर की अध्यक्षता वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया गया था।जिसके आलोक में बोर्ड द्वारा पारित कर इस महत्वपूर्ण योजना के कार्यादेश को नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी किया गया है।

नगर निगम, प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री उपयोग करने तथा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मापी पुस्तिका के आधार पर ही भुगतान करने, कार्य स्थल के पूर्व एवं पश्चात फोटोग्राफी अनिवार्य करने तथा विभागीय जांच के बाद ही राशि निर्गत करने का प्रावधान किया गया है। समय सीमा का उल्लंघन होने पर आर्थिक दंड की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Recent Post