बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
8 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 20 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब एवं अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा एक टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी क्रम में टीम द्वारा 8 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 20 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब एवं अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनाहा साथ ही सिरिसिया थाना अन्तर्गत वृजवनिया तथा पिपरासी थाना अंतर्गत श्रीपत नगर सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 4690 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 310 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया।

मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना मिलने पर बखरिया के समीप विधिवत घेराबंदी कर तलाशी के क्रम में एक महिला बुधिया देवी, उम्र 48 वर्ष, पति बिजली मांझी. सा०-बखरिया, थाना-मझौलिया पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगी जिसे महिला बलों द्वारा शक के आधार पर पकड़ा गया। उक्त महिला के हाथ में उजले रंग के बोतल से लगभग 01.50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया 677/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। भैरोगंज थाना अंतर्गत गश्ती के क्रम में प्रतापपुर गाँव से मंझरिया जाने वाले पइन पुल के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्ति पुलिस बल को देख अपना मोटरसाईकिल छोड़ भाग निकला। मोटरसाईकिल की तलाशी लेने पर करीब 2.00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया। जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 689/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 20 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दल :
1. सुश्री प्रियंका कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
2. सुश्री खुशबू कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
3. गौतम शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
4. सूटन पंडित. स० अ० निरीक्षक, मद्यनिषेध,
5. सुश्री रोजी, रोजी, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
6. सौरम कुमार, स० अ० निरीक्षक, मद्यनिषेध,
7. बृजकिशोर ठाकुर, स०अ०नि०, मद्यनिषेध,
8. बिकु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
9. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।








