AMIT LEKH

Post: झिलिया मुहल्ले में 1.82 करोड़ की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की निविदा जारी : गरिमा

झिलिया मुहल्ले में 1.82 करोड़ की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की निविदा जारी : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर निगम क्षेत्र के अब तक उपेक्षित उत्तर पश्चिम क्षेत्र में आमजन को चालू वर्ष में ही मिलेगी सुसज्जित पार्क के साथ बहुउपयोगी सामुदायिक भवन की भी सुविधा

नगर निगम प्रशासन की इस नई पहल से झिलिया क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियां बढ़ने के साथ हरित वातावरण और नागरिक सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के झिलिया मुहल्ले में 1.82 करोड़ से अधिक की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की निविदा जारी कर दी गई है।

फोटो : मोहन सिंह

नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के स्तर से जारी इस निविदा के तहत झिलिया क्षेत्र में 68.29 लाख से अधिक की लागत से एक बहुउपयोगी सामुदायिक भवन निर्माण के साथ 44.77 लाख एवं 69.41 लाख से अधिक की लागत से झिलिया पार्क निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इन योजनाओं की स्वीकृति और निविदा भी जारी हो जाने से स्थानीय जनता में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इससे नगर क्षेत्र में आम जनता जनार्दन के लिए बुनियादी शहरी सुविधाओं और सार्वजनिक संसाधनों का विस्तार होगा। महापौर ने बताया कि जारी संबंधित निविदा के क्रम संख्या -1 पर दर्ज झिलिया में अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस योजना की प्राक्कलित राशि 68 लाख 29 हजार 127 रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण एजेंसी को छह माह में कार्य पूरा करना होगा। वहीं क्रम संख्या-2 में झिलिया स्थित पूर्व के बदहाल पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल किया गया है। इसके लिए 44 लाख 77 हजार 244 रुपये की प्राक्कलित राशि तय की गई है तथा कार्य अवधि तीन माह निर्धारित की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इन दोनों योजनाओं के अलावा उसी निविदा में क्रम संख्या- 3 के तहत झिलिया में ही एक नए मनोरम पार्क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करते हुए अब इसकी निविदा भी जारी कर दी गई है। नए पार्क निर्माण की इस योजना की अनुमानित लागत 69 लाख 41 हजार 674 रुपये रखी गई है और कार्य पूर्ण करने की समय सीमा छह माह तय की गई है। नगर निगम प्रशासन के निर्णय के अनुसार सभी निविदाएं ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। निविदा अपलोड करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है, जबकि तकनीकी बीड 9 जून 2026 को खोली जाएगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की इस पहल से झिलिया क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों, हरित वातावरण और नागरिक सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। महापौर ने बताया इसको लेकर जारी निविदा में करीब पांच फीट ऊंचाई में मिट्टी भराई अतिरिक्त 750 फिट लंबी चहारदीवारी, गेट और में मुख्य सड़क से पार्क के गेट तक करीब 175 फिट लंबाई वाले पीसीसी संपर्क पथ का निर्माण कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि पार्क की चहारदीवारी के अंदर डेढ़ हजार फीट लंबा वाकिंग ट्रैक के रूप में पेबर ब्लॉक के पाथवे का निर्माण, लाइट, पेड़ पौधे, गजीबो, समरसेबल, बेंच, झूले, गजीबो, गार्ड रूम इत्यादि निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही महापौर ने पार्क की जारी निविदा में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की अपील की है।

Leave a Reply

Recent Post