बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया के निर्देश के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी क्रम में दिनांक 13 मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 19 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब तथा अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भसुरारी और पुरानी बजार, नरकटियागंज तथा लौकरिया थाना अंतर्गत गोबरहिंया जंगल सहीत अन्य हॉट-स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्नीफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई।

इस दौरान लगभग 3980 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 295 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की परिवहन की गुप्त सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर एक व्यक्ति प्रमोद यादव, उम्र-35 वर्ष, पे०-स्व० वकील यादव, सा०-मनसा दुबे पटखौली, थाना-वैरिया, झाड़ियों में बोरा छुपाते हुए संदेह के आधार पर पकड़ा गया।

बोरा की तलाशी लेने पर बंटी-बबली लाइंग देशी शराब की कुल 45 पीस तथा 8 PM टेट्रा पैक की कुल 48 पीस दोनों की कुल मात्रा 17.64 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियन के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-730/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की संग्रह की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी टीम उक्त स्थान पर पहुँची तो एक व्यक्ति बोरा लिए हुए आते दिखाई दिया। जाँच टीम की टॉर्च की रौशनी पड़ते ही बह बोरा फेंक भागने में सफल रहा। उक्त बोरा की तलाशी लेने पर 8 Pm Special blend 180 ml. की 224 पीस जिसकी कुल मात्रा 40.32 लीटर विदेशी बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-744/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बगहा थाना अंतर्गत मदनपुर रेलवे दाला के पारा वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति 1. श्री रामचन्द्र, उम्र-26 वर्ष, पिता-मुनीब तथा 2. संदीप कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता श्री राजेश दोनों सा०-मदनपुर सुकरौली, थाना-खड्डा, जिला-कुशीनगर, राज्य-उत्तरप्रदेश, जाँच टीम को देख भागने का प्रयास करने लगे जिसे संदेह के आधार पर उत्पाद बालों द्वारा पकड़ा गया। उक्त की तलाशी लेने पर उनके कब्जे वाले काले रंग के प्लास्टिक से 200 ml. का 05 पीस जिसकी कुल मात्रा-1.00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-726/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरीया चौक के पास सड़क किनारे वाहन जाँच के क्रम में मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति 1. मुकेश चौधरी, पिता-हीरामन चौधरी तथा 2. सुकट चौधरी उम्र 35 वर्ष, पिता स्व० प्रेम चौधरी दोनों सा०- पिपरिया, वार्ड नं0-13. थाना बगहा 1, की तलाशी लेने पर मोटरसाईकिल पर लदे बोरा से 500 मीली. क्षमता वाले 20 पीस पन्नी पाउच जिसकी कुल मात्रा-10.00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा-720/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में कुल 19 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दल :
1. सुश्री प्रिंस कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
3. सुश्री खुशबू कुमारी, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेव
5. ब्रजकिशोर ठाकुर , सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
7. गौतम कुमार चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
9. रंतीज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
2. नीरज कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
4. रौशन कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
6. बुद्धन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
8. सुटन पंडित, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,
10. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्त्पाद थाना।








