AMIT LEKH

Post: सशस्त्र सीमा बल 21 वीं वाहिनी बगहा एवं बगहा पुलिस के द्वारा संयुक्त ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ संडे ऑन साइकिल अभियान का शुभारंभ

सशस्त्र सीमा बल 21 वीं वाहिनी बगहा एवं बगहा पुलिस के द्वारा संयुक्त ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ संडे ऑन साइकिल अभियान का शुभारंभ

संपादकीय कार्यालय, “अमिट लेख” बगहा का संकलन :

कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कुमार कौशल के नेतृत्व में बगहा शहर व सीमा क्षेत्रों में भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ किया गया

रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा फिट एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

जर्नलिस्ट अमरेश

SSB 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कुमार कौशल के नेतृत्व में बगहा शहर व सीमा क्षेत्रों में भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

फोटो : अमिट लेख

SSB 21वीं वाहिनी, मंगलपुर कैंपस बगहा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बगहा वापसी SSB 21 वीं वाहिनी मंगलपुर कैंपस बगहा तक साइकिल रैली आयोजित की गई। साइकिल रैली में SSB अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों, पुलिस कर्मी स्थानीय जनमानस एवं मीडिया बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा फिट एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कौशल ने कहा कि ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का जनआंदोलन है। नियमित शारीरिक गतिविधियाँ व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

छाया : अमिट लेख

फिट एवं स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं तथा इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

जिसमे निम्नलिखित SSB 21 वीं वाहिनी के अधिकारी/पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय विशिष्ट व्यक्ति/जनमानस भी शामिल रहे :
1. सुरेश शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी 21 वीं वाहिनी SSB बगहा
2. सोनू कुमार, उपकमांडेंट 21 वीं वाहिनी SSB बगहा
3. विशाल कुमार, उप कमांडेंट (प्रचालन), 21वीं वाहिनी SSB बगहा
4. भूषण चंद रॉय, उप कमांडेंट, 21वीं वाहिनी SSB बगहा
5. रजनीश मीणा सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) 21 वीं वाहिनी SSB बगहा
6. दयानंद शर्मा, DSP मुख्यालय, बगहा
7. निहार भूषण, SDPO बगहा l
8. राजन जी बगहा
9. सतीश जी समाज सेवी बगहा
10. माधवेंद्र पाण्डेय पत्रकार दैनिक जागरण
11. नीपू पाठक जी प्रिसिपल सन फ्लावर स्कूल
12. जय प्रकाश वर्मा, प्रभात खबर

इस कार्यक्रम के साथ-साथ SSB 21वीं वाहिनी के सीमा चौकी झंडूतोला, चकदावा, रमपुरवा, थारी गंडक बैराज, कमरचिनवा के द्वारा भी सीमा क्षेत्रों में स्थानीय जन मानस के साथ ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Recent Post