बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
चार ठग गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा की संयुक्त कार्रवाई में OLX App के माध्यम से मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा की संयुक्त कार्रवाई में OLX App के माध्यम से मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है। पश्चिम चंपारण बेतिया जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना के वादी दीपक साह द्वारा OLX APP पर एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को 64500 रूपये में बेचने का मैसेज प्राप्त हुआ था। उस मैसेज को देखकर वादी के पुत्र अमन कुमार ने गाड़ी खरीदने के लिए OLX APP पर सहमति दिया था। तब वादी के पुत्र के मोबाइल नंबर पर एक फोन आया जिसमें उन्हें बताया गया कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर नानोसती चौक जा रहा है, आप उस जगह पर आईए। जहां वादी अपने पुत्र के साथ पहुंचकर मोटरसाइकिल को देखें और 64500 में गाड़ी खरीद लिए और वादी के पुत्र द्वारा पे फोन पर तत्काल 44500 रुपए देते हुए फिर नगद ₹20000 दिए गए। जब बाद में वादी उक्त मोटरसाइकिल को मनसा टोला स्थित हीरो एजेंसी से सर्विसिंग करा कर अपने घर आए तो उनके मोबाइल फोन पर बगहा सर्विस सेंटर से फोन कर बताया गया कि आप जिस गाड़ी का सर्विसिंग कराए हैं वह गाड़ी तो उनके सर्विस सेंटर में है! आप कैसे उस गाड़ी का सर्विसिंग करवा लिए हैं? तब, वादी द्वारा उसे उक्त मोटरसाइकिल खरीदने की बात बताई गई वादी को बगहा सर्विस सेंटर से फोन आने पर वादी को पूर्ण विश्वास हो गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुआ है। इसके उपरांत वादी द्वारा अपना लिखित आवेदन देकर मुफस्सिल थाना में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-165/26 दिनांक- 20.04.2026 धारा 318(4)/ 316(2)/ 61(2)/ 3(5) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसके उपरांत बेतिया पुलिस के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त :
(1) सुरज कुमार, पिता- मुन्नी लाल प्रसाद, ग्राम- सरैया बिलती टोला, थाना- पहाड़पुर, जिला- पूर्वी चंपारण।
(2) संदीप कुमार, पिता- महेन्द्र प्रसाद, ग्राम- सरैया बिलती टोला, थाना- पहाड़पुर, जिला- पूर्वी चंपारण।
(3) विशाल कुमार, पिता- विजय कुमार, ग्राम- झांझर, थाना- जितना, जिला- पूर्वी चंपारण।
(4) विवेक कुमार, पिता- विजय कुमार, ग्राम- झांझर, थाना- जितना, जिला- पूर्वी चंपारण।
बरामद सामान :
(1)सात ATM कार्ड
(2)पाँच पासबुक
(3)पाँच चेकबुक
(4)चार मोबाइल फोन
(5)दो टैब
(6)दो लैपटॉप
(7)एक मोटरसाइकिल
(8)एक फर्जी आधार कार्ड
छापामारी दल :
(1)अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1
(2)पु०नि० सह थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, मुफस्सिल थाना
(3)पु०नि० मनोज कुमार सिंह, तकनीकी शाखा, बेतिया
(4)पु०नि० सह अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर, मुफस्सिल थाना
(5)पु०अ०नि० लालदेव दास, मुफस्सिल थाना
(6) प्रoपु०अ०नि० अमित कुमार, मुफस्सिल थाना
(7)पु०अ०नि० सौरभ कुमार, तकनीकी शाखा
(8)तकनीकी शाखा के सिपाही एवं चालक
“आमजन से अपील”
पश्चिम चंपारण बेतिया पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि OLX, Facebook Marketplace अथवा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-बिक्री करते समय पूरी सतर्कता बरतें। किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अग्रिम भुगतान न करें तथा किसी भी प्रकार का OTP, बैंक विवरण या निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
पश्चिम चंपारण पुलिस साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है तथा आमजन से जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील करती है।








