बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान, दिए कई आवश्यक निर्देश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 23 मई 26 को डॉ शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा योगापट्टी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के समस्त अभिलेखों यथा स्टेशन डायरी, मालखाना पंजी, गिरफ्तारी पंजी, वारंट निष्पादन पंजी, निगरानी पंजी एवं अन्य आवश्यक पंजियों का गहनता एवं घंटों तक सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के प्रभावी क्रियान्वयन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए गए। पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से सहायक पुलिस अधीक्षक परिक्ष्यमान के योगपट्टी थाना के कार्यकाल की समीक्षा की गई तथा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन भी दिया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, आगंतुकों के साथ व्यवहार एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने, प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा विधि-व्यवस्था संधारण में पूर्ण तत्परता बरतने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्तिकेयन एoकेo अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2, अपर थाना अध्यक्ष योगापट्टी थाना तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे l








