AMIT LEKH

Post: नगर निगम क्षेत्र के जर्जर और बदहाल आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए शौचालयों का होगा नव निर्माण : गरिमा

नगर निगम क्षेत्र के जर्जर और बदहाल आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए शौचालयों का होगा नव निर्माण : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

महापौर ने जताया कि 45 लाख की लागत से नगर निगम क्षेत्र के जर्जर और बदहाल आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए शौचालयों का होगा नव निर्माण

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के लिखित अनुरोध पर नगर निगम ने पारित किया है बदहाल आंगनवाड़ी भवनों का निविदा प्रक्रिया से शौचालय सहित नव निर्माण

नगर निगम बोर्ड के द्वारा दिया गया है निविदा विज्ञप्ति के माध्यम से ई टेंडरिंग से आंगनबाड़ी केंद्रों का सुविधा सम्पन्न सुनिश्चित करने का आदेश

कनीय अभियंता को दिया गया सरकारी स्कूलों में भी शौचालय एवं स्टैंड पोस्ट का प्राक्कलन तैयार कर बोर्ड की अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश

बोलीं महापौर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्वीकृत सभी दस आंगनबाड़ी केंद्रों शौचालयों के नव निर्माण पर आएगी 4.50-4.50 लाख की अनुमानित लागत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बाल विकास परियोजना के लिखित अनुरोध पर बेतिया नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में संचालित 10 जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण का प्रस्ताव पारित कर दिया है। नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित इस प्रस्ताव के बाद अब निविदा प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सरकार द्वारा गरीब और पिछड़े वर्ग के जीरो से छह वर्ष के बच्चों के पोषण और विद्यालय पूर्व शिक्षा मुहैया कराने वाली समेकित बाल विकास सेवाओं की परियोजना पदाधिकारी के अनुरोध के आलोक में इन आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली को लेकर कुल दस केंद्रों पर शौचालय निर्माण के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए 06वीं, 15वीं वित्त आयोग इत्यादि से राशि उपलब्ध कराने की स्वीकृति नगर निगम बोर्ड द्वारा दी गई है। प्रत्येक योजना पर लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं में नगर निगम के वार्ड संख्या 38 के बरवत सेना के सरैया में केंद्र संख्या- 57 शामिल है। इसी प्रकार वार्ड 36 में बाजार आंगनबाड़ी केंद्र-146, आंगनबाड़ी केंद्र- 61, वार्ड 36 के परसराइन सरैया टोला केंद्र संख्या- 137, वार्ड 39 के हरदिया-1 में केंद्र संख्या 66, एवं हरदिया-2 में केंद्र संख्या 67, वार्ड 37 के गोडवा टोला में केंद्र संख्या 68, वार्ड 18 के जगजीवन नगर केंद्र संख्या 105 तथा वार्ड 46 के बैद्यनाथपुर में केंद्र संख्या 131 और गिधौरा पोखरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 132 में शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड का मानना है कि इन केंद्रों में शौचालय की सुविधा बेहतर होने से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं सेविकाओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। बोर्ड बैठक में कनीय अभियंता को यह भी निर्देश दिया गया कि सरकारी स्कूलों में भी शौचालय एवं सबमर्सिबल सहित स्टैंड पोस्ट निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

Comments are closed.

Recent Post