AMIT LEKH

Post: चनपटिया : चाकू दिखाकर लूटने वाले दो लुटेरे लूट के सामान के साथ गिरफ्तार

चनपटिया : चाकू दिखाकर लूटने वाले दो लुटेरे लूट के सामान के साथ गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तो ने कांड में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 23 मई 26 को रमेश कुमार उर्फ मनोज कुमार जयसवाल उम्र 48 वर्ष, पिता राम नाथ जयसवाल, सा०-नरकटियागंज पुरानी बाजार, थाना-शिकारपुर, जिला-प० चम्पारण बेतिया के लिखित आवेदन के आधार पर।

वादी को जिओ पेट्रोल पम्प बेतिया से मोटर साईकिल से दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी को नरकटियागंज ले जाने के लिये बैठाकर लेकर कैथवलिया बरवाचाप पुलिया के पास सरेह से मोटरसाईकिल रोक कर वादी के साथ गाली गलौज करते हुए चाकू दिखाकर मारपीट कर 10,000/ दस हजार रूपया नगद एवं टाईटन का घड़ी, मोटोरोला कम्पनी का मोबाईल एवं एक रेडमी का मोबाईल चाकू दिखाकर छीन कर भाग जाने के आरोप में चनपटिया थाना कांड सं0-197/26 दिनांक- 23.05.26 धारा 309 (4) BNS दर्ज किया गया तत्पश्चात अनुसंधान एवं मानवीय एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त 1. दिलू महतो, पिता-सूर्या महतो, सा०-खुटिया विसम्भरपुर, 2. चंदन पासवान, पे० मधुरंजन पासवान, सा० खुटिया इंदु वार्ड नं0-03, दोनो थाना-मझौलिया, जिला प० चम्पारण बेतिया को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी का पांच मोबाईल एवं घड़ी, चाकु एवं 5000 पांच हजार रूपया नगद बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तो ने कांड में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त :

1. दिलू महतो, पिता-सूर्य महतो, सा० खुटिया विसम्भरपुर, थाना-मझौलिया, जिला-प० चम्पारण बेतिया।

2. चंदन पासवान, पे० मधुरंजन पासवान, सा०-खुटिया इंदु वार्ड नं0-03, थाना-मझौलिया जिला-प०

चम्पारण बेतिया।

बरामदगी :

1. 5000/ पांच हजार रूपया नगद ।

2. एक घड़ी टाईटन कम्पनी का।

3. पांच मोबाईल ।

4. एक चाकू डायगर।

5. एक टी सर्ट जो घटना के समय पहना हुआ था।

6. एक मोटरसाईकिल ।

दिलू महतो का आपराधिक इतिहास :-

1. बलथर थाना कांड सं0-16/20

2. कुमारबाग थाना कांड सं0-72/25

3. बेतिया नगर थाना कांड सं0-496/22

4. मझौलिया थाना कांड सं0 214/23

छापामारी दल :

1. अजीत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया।

2. पु०नि० मिथिलेश कुमार सदर अंचल बेतिया।

3. पु०नि० अमर कुमार थानाध्यक्ष मझौलिया थाना।

5. पु०अ०नि० अमित कुमार थानाध्यक्ष चनपटिया थाना।

6. पु०अ०नि० प्रिंस कुमार चनपटिया थाना।

7. पु०अ०नि० कुमार विवेकानंद चनपटिया थाना।

8. पु०अ०नि० प्रदीप कुमार चनपटिया थाना।

9. पु०अ०नि० अनिल कुमार चनपटिया थाना।

10. जिला आसुचना ईकाई बेतिया।

11. थाना रिर्जव गार्ड चनपटिया थाना।

Leave a Reply

Recent Post