बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
15.97 लाख वाली इस प्रत्येक योजना को छठे ,15वें आदि मद के आवंटन से पूरा करने की नगर निगम द्वारा दे दी गई है प्रशासनिक स्वीकृति
स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक योजना में चार चार शौचालय और मूत्रालयों के साथ दो दो स्नान घरों का मॉडल स्वरूप में कराया जाएगा नवनिर्माण
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में कुल 5.75 करोड़ को लागत से 36 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। छठे व 15 वें वित्त आयोग के अतिरिक्त मूल कोष मद में आवंटित राशि से इन सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि 15.97 लाख से स्वीकृत योजना की प्रत्येक इकाई का निर्माण के लिए अब ई.टेंडर की प्रक्रिया के साथ निविदा जारी करने की पहल नगर निगम प्रशासन स्तर पर तेज कर दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बोर्ड द्वारा पारित और वित्तीय खर्च के लिए स्वीकृत इन सार्वजनिक शौचालयों में चार चार शौचालय वो चार चार मूत्रालयों के साथ दो दो स्नान घरों के निर्माण के साथ प्रत्येक शौचालयों में समएशेबल बोरिंग भी लगाने को स्वीकृति दी गई है। महापौर ने बताया कि इन स्वीकृत योजनाओं में वार्ड संख्या 02, पश्चिम करगहिया अन्तर्गत खाता 33 खेसरा 153 एवं जीएम कॉलेज के पीछे खेसरा 817 में निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 02 में ही शान्ति माई स्थान के पास भी निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड संख्या 18, भंगी राउत के घर के पास और इसी वार्ड के डोम टोली मोहल्ला के पास निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने इसके साथ ही बताया कि वार्ड संख्या 08 में चिन्हित सार्वजनिक स्थल के साथ वार्ड संख्या 22, शिव मन्दिर, बंगाली कॉलोनी, एजी मिशन रोड, एवं दुर्गाबाग़ मन्दिर के पास भी निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड संख्या 28, शिव मन्दिर के पास, वार्ड संख्या 28 में ही लक्ष्मी नगर, ब्रह्म स्थान के पास तथा वार्ड संख्या 29, इस्लाम मियाँ के घर के पास और वार्ड संख्या 30, गंडक कॉलोनी नंबर एक में बंगाली कॉलोनी के पास स्वीकृत योजना के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने इसके साथ ही बताया कि वार्ड संख्या 30 में ही पुलिस लाइन के सामने सिलवट लोढा बस्ती के पास तथा वार्ड संख्या 31, पूर्वी करगहिया हनुमान मन्दिर के प्रांगण में और वार्ड संख्या 31 में ही आईटीआई कॉलोनी के शिव मन्दिर के प्रांगण में और वार्ड संख्या 32, मंशा टोला फील्ड में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड संख्या 32 में ही मंशा टोला में मदरसा के पास,वार्ड 33, सिंगाछापर स्थित पंचायत सरकार भवन के पास और वार्ड संख्या 33 में ही सिंगाछापर स्थित ब्रहम स्थान के पास स्थित आँगनबाडी केन्द्र के बगल में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वार्ड संख्या 33, सिंगाछापर स्थित डोम बस्ती में,वार्ड संख्या 33, पोखार्भिंडा में दलित बस्ती के पास शौचालय निर्माण स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 35, बेलदारी में मदरसा चौक पर,वार्ड संख्या 37, घरदान पोखरा स्वास्थ्य केंद्र के पास और वार्ड संख्या 37, घरदान पोखरा सामुदायिक भवन के बगल में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 39, हरदिया विश्वकर्मा मन्दिर के पास खेसरा 420 में, – वार्ड संख्या 39, हरदिया सेनुवरवा टोला में प्राथमिक विद्यालय सेनुवरवा टोला में, वही वार्ड संख्या 41, छठ घाट के पास,वार्ड संख्या 41, बड़ा नहर शिव मन्दिर परिसर के साथ वार्ड संख्या 41, राम जानकी धर्मशाला में,वार्ड संख्या 42, कदमवा टोला राo प्राo विद्यालय में, – वार्ड संख्या 42, नवका टोला शिव मन्दिर में, – वार्ड संख्या 42, कदमवा टोला मन्दिर में, – वार्ड संख्या 42, राo प्राo विद्यालय उर्दू सनसरैया में, – वार्ड संख्या 46, मच्छरगावां हनुमान मन्दिर के पास,वार्ड संख्या 46, बैधनाथपुर ब्रह्म स्थान के पास और वार्ड संख्या 46, कोइरी टोला बैधनाथपुर सिवान के पास, में वार्ड संख्या 46, बैधनाथपुर में अहवर मझरिया पैक्स गोदाम के पास,वार्ड संख्या 46 में ही बैधनाथपुर स्कूल कैम्पस में नगर निगम बोर्ड द्वारा सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।








