AMIT LEKH

Post: एकमा में पारंपरिक ढ़ंग से मनी बकरीद, नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर दिये मुबारकबाद

एकमा में पारंपरिक ढ़ंग से मनी बकरीद, नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर दिये मुबारकबाद

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

सुबह होते ही नमाजी निर्धारित समय के पूर्व ही ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंच गए तथा निर्धारित समय पर नमाज अदा कर अल्लाह-त-आला से देश में अमन-चैन व आपसी भाईचारा बनाए रखने की दुआ मांगी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता

एकमा, (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार एकमा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया।

फोटो : संवाददाता

सुबह होते ही नमाजी निर्धारित समय के पूर्व ही ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंच गए तथा निर्धारित समय पर नमाज अदा कर अल्लाह-त-आला से देश में अमन-चैन व आपसी भाईचारा बनाए रखने की दुआ मांगी। वहीं नमाज अदा करने के बाद बुजुर्ग , नौजवान व बच्चों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की दिली मुबारकबाद दी। इधर ईदगाहों व मस्जिदों पर नमाजियों को बकरीद की मुबारकबाद देने के लिए हिंदू समाज के लोग भी पहुंचे व गले मिल कर मुबारकबाद दी।

छाया : अमिट लेख

जगह-जगह नमाज स्थल पर लगे मेलों में बच्चों ने खूब खरीदारी की। इस बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव व रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज पुलिस प्रशासन के दल बल के साथ तैनात रहे। वहीं बीडीओ डॉ अरुण कुमार व सीओ अमलेश कुमार के नेतृत्व व निर्देशन में दंडाधिकारियों की तैनाती विभिन्न स्थानों पर रही। नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी देने, उसके गोश्त का पारंपरिक तरीके से बंटवारा कर खाने-खिलाने का क्रम भी शुरू हो गया। जो दिनभर चलता रहा। परसागढ़ का नया टोला में जोहान, इमरान अली, माबिया, हुजैफ, सरताज, जोया आदि अन्य तमाम आसपास के मुस्लिम समाज के ग्राम वासियों ने बकरीद की नमाज अदा कर गले मिलकर मुबारकबाद दी।
एकमा व हंसराजपुर के अलावा चनचौरा, कटोखर, कलान, महम्मदपुर, परसागढ़, परसागढ़ नया टोला, रसूलपुर, चकमीरा, रामपुर, कर्णपुरा, योगिया आदि स्थानों पर स्थित ईदगाह व जामा मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इन इलाको में बकरीद सौहार्दपूर्ण व शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Recent Post