AMIT LEKH

Post: गौ-मांस के साथ एक महिला सहित चार गिरफ्तार

गौ-मांस के साथ एक महिला सहित चार गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

थानाध्यक्ष मझौलिया को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मझौलिया थाना अंतर्गत ग्राम खैरवा वार्ड नं०-1, महोदीपुर स्थित फैयाज आलम अंसारी के बथान पर इनके सहयोगी द्वारा गौकशी कर उसका मांस बिक्री एवं परिवहन की जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गो – मास के साथ एक महिला शाहिद चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 28/29 मई 26 की देर रात्रि को थानाध्यक्ष मझौलिया को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मझौलिया थाना अंतर्गत ग्राम खैरवा वार्ड नं०-1, महोदीपुर स्थित फैयाज आलम अंसारी के बथान पर इनके सहयोगी द्वारा गौकशी कर उसका मांस बिक्री एवं परिवहन की जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01, बेतिया के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में अंचलाधिकारी मझोलिया एवं पशु चिकित्सक भी शामिल थे। गठित टीम के द्वारा ग्राम खैरवा वार्ड नं-1 स्थित फैयाज आलम अंसारी के बथान पर छापामारी करने पर उनके बथान के पास से एक काला रंग के गाय का मांस विभिन्न टुकडों में पाया गया। बरामद गाय के मांस को एफ०एस० एल० एवं पशु चिकित्सक के उपस्थिति में विधिवत के जप्त किया गया। बथान में मौजूद 03 पुरूष एवं 01 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मझौलिया थाना कांड संख्या 475/26 दिनांक 29/5/26 धारा-313/ 317(4) /317(5)/223/ 196/299/325/326/111(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 11(i)(a)(d)(k)(n) पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
01.मोहम्मद मेराज आलम उम्र करीब 19 वर्ष पे0 मोबारक अंसारी
02.नसीमा खातुन उम्र 45 वर्ष पति मोबारक अंसारी
03.मोबारक अंसारी उम्र करीब 54 वर्ष पे0 स्व0 जान मोहम्मद अंसारी
04.फैयाज आलम अंसारी उम्र 46 वर्ष पे0 स्व0 जान मोहम्मद अंसारी
सभी साकिन खैरवा वार्ड नं0-01 थाना मझौलिया जिला प0 चम्पारण,बेतिया

बरामदगी : गौ मांस का टुकडा।

छापेमारी/एस0आई0टी0 टीम के सदस्य :
01. अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया
02. अमर कुमार, पु०नि० -सह-थानाध्यक्ष
03. धर्मेन्द्र कुमार पु०नि० सह अपर थानाध्यक्ष
04. राजीव रंजन , अंचलाधिकारी मझौलिया
05. डॉ० रजनीश कुमार पशु चिकित्सक पदाधिकारी
06. एफ०एस०एल० टीम, बेतिया
07.अनुज कुमार, पु०अ०नि० ओझा
08. अनुराधा कुमारी , परि० पु०अ०नि०
09. सशस्त्र बल

Leave a Reply

Recent Post