AMIT LEKH

Post: उत्पाद विभाग द्वारा तीन माह के अंदर 1527 शराब कारोबारी गिरफ्तार

उत्पाद विभाग द्वारा तीन माह के अंदर 1527 शराब कारोबारी गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद

इस दौरान 35227 लीटर देशी शराब एवं 2670 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा दो पहिया तीन पहिया व चार पहिया सहित कुल 76 वाहन जप्त किए गए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। उत्पाद विभाग द्वारा जनवरी 26 से मार्च 26 तक 3 माह के अंदर 1527 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब बरामद कर भारी सफलता हासिल की गई है। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया में बताया कि जनवरी 26 से मार्च 26 तक तीन माह के अंदर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभाग द्वारा 77 20 छापामारी की गई, जिसके विरुद्ध 934 मामले दर्ज किए गए और कल 1527 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 35227 लीटर देशी शराब एवं 2670 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा दो पहिया तीन पहिया व चार पहिया सहित कुल 76 वाहन जप्त किए गए।

Leave a Reply

Recent Post