AMIT LEKH

Post: तरवनिया विद्यालय के पास ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसा टला

तरवनिया विद्यालय के पास ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसा टला

छपरा से हमारे उप-संपादक का चश्मा : 

बताया जाता है कि शुक्रवार को तेज बारिश और मेघ गर्जन के दौरान अचानक ताड़ के पेड़ पर बिजली गिर गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। एकमा प्रखंड के एकसार पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तरवनिया के समीप शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक ताड़ का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने के साथ हुए तेज धमाके से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जाता है कि शुक्रवार को तेज बारिश और मेघ गर्जन के दौरान अचानक ताड़ के पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जोरदार कड़क और चमक के साथ तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय विद्यालय परिसर और आसपास लोगों की आवाजाही काफी कम थी। इसी कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों ने आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की अपील की।

//

Comments are closed.

Recent Post