AMIT LEKH

Post: डबल लेन पीसीसी रोड व नाला का 7.36 करोड़ से जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

डबल लेन पीसीसी रोड व नाला का 7.36 करोड़ से जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

कालीबाग ओपी चौक से जमादार टोला होते हुए मनुआपुल एनएच तक डबल लेन पीसीसी रोड व नाला का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, निर्माण एजेंसी का हुआ चयन : गरिमा

सघन शहरी क्षेत्र के लिए उपयोगी और वर्षों प्रतीक्षित योजना के निर्माण हेतु चयनित एजेंसी का बुडको के चीफ जनरल मैनेजर द्वारा जारी कर दिया गया है आदेश

वर्षों से जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्याओं का सामना कर रहे स्थानीय लोगों के साथ आम यात्रियों को इस योजना से मिलेगी बड़ी राहत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि सघन शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचना सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

फोटो : मोहन सिंह

“बुडको” अर्थात बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम के चीफ जनरल मैनेजर द्वारा कालीबाग ओपी चौक से जमादार टोला होकर मनुआ पुल एनएच-727 के पास ब्यास प्रसाद के घर तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण कार्य के एजेंसी का चयन कर लिया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि कुल 7.36 करोड़ लागत वाली इस डबल लेन पीसीसी सड़क बन जाने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन तथा जल निकासी की दिशा में बड़ी सुविधा होगी।

छाया : अमिट लेख

जारी आदेश के हवाले से महापौर ने गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि बुडको प्रशासन द्वारा जारी इस योजना के निर्माण कार्य के लिए एनएनटी डेवलपर्स लिमिटेड का चयन विहित निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए स्वीकृत किया गया है। परियोजना की कुल स्वीकृत राशि 7 करोड़ 36 लाख 61 हजार 619 रुपये निर्धारित की गई है।

छाया : अमिट लेख

लंबे समय से जर्जर सड़क और जल निकासी संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे स्थानीय लोगों के लिए यह योजना राहत लेकर आने वाली मानी जा रही है। स्वीकृति पत्र में निर्माण एजेंसी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एजेंसी को लगभग 14.74 लाख रुपये की परफॉर्मेंस गारंटी तथा 60.78 लाख रुपये की अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी जमा करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में चयनित इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद मनवापुर से जमादार टोला होकर काली बाग तक बेहतर आवागमन के साथ इस क्षेत्र में जलजमाव की समस्या खत्म होने और नागरिकों को बेहतर शहरी आधारभूत सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Recent Post