AMIT LEKH

Post: दो घोडों पर लदा विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

दो घोडों पर लदा विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि जगदीशपुर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार अवैध शराब के बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो घोड़े पर लदा हुआ 85.86 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

फोटो : अमिट लेख

उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि जगदीशपुर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रफ्तार किए गए युवक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के मड़ुआहां निवासी रविंदर यादव 26 वर्ष पिता सिपाही यादव के रूप में की गई है। यह शराब कारोबारी गंडक पार यूपी से घोड़े पर लादकर ला रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया और बनहौरा गांव के पास से दर- दबोचा , जबकि एक कारोबारी भागने में सफल रहा।

Comments are closed.

Recent Post