AMIT LEKH

Post: पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देशन में चला महाकुर्की अभियान

पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देशन में चला महाकुर्की अभियान

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

इस विशेष अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब एवं अन्य गंभीर कांडों के कुख्यात अपराध कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देशानुसार 31 मई 26 को पश्चिम चंपारण बेतिया जिला अंतर्गत पूरे जिले में कुर्की-जप्ती अभियान चलाया गया । इस विशेष अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब एवं अन्य गंभीर कांडों के कुख्यात अपराध कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

फोटो : मोहन सिंह

ऐसे सभी वांछित अपराधी, जो अभी तक माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किए हैं, उनके ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। बेतिया पुलिस द्वारा यह अभियान अपराध पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि इसी आलोक मेंबेतिया पुलिस द्वारा 31 मई 26 को कुल 10 कुर्की का निष्पादन किया गया साथ ही 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

Comments are closed.

Recent Post