AMIT LEKH

Post: सहयोग शिविर में आए 112 मामलों के त्वरित निष्पादन का अधिकारियों ने दिया आश्वासन

सहयोग शिविर में आए 112 मामलों के त्वरित निष्पादन का अधिकारियों ने दिया आश्वासन

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

अतरसन व बनपुरा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में आए 112 मामलों के त्वरित निष्पादन का अधिकारियों ने दिए आश्वासन

राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य, राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधी शिकायतें रहीं प्रमुख

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। प्रखंड की अतरसन एवं बनपुरा पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका पंजीकरण कर संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया गया। शिविर में जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, बीपीआरओ सूरज कुमार, सीओ अमलेश कुमार, आरओ रामप्रवेश साहू, अंचल के प्रधान सहायक मोहम्मद नजमी, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज, बनपुरा मुखिया भूषण साह, अतरसन मुखिया किरण देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्राप्त आवेदनों में अतरसन पंचायत से 65 तथा बनपुरा पंचायत से 47 सहित कुल 112 रहे।
शिविर में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी), ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) तथा अंचल कार्यालय से संबंधित मामलों के आवेदन सर्वाधिक प्राप्त हुए। अधिकारियों ने कहा कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को समय पर राहत मिल सके।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Recent Post