बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
पक्षियों के लिए सूरक्षित प्राकृतिक आश्रम प्रदान करने एवं पर्यावरण के संरक्षण के मामले में स्कूली बच्चों ने दिखाया अपना कौशल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय प्रदान करने एवं पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में “इको क्लब मिशन फॉर लाइफ” अन्तर्गत नारियल के खोल से घोंसला (Bird House) बनाने से संबंधित गतिविधि आयोजित करने हेतु

कार्यालय पत्रांक SSA/Quality/1874, दिनांक 16.05.2026 द्वारा निदेशित किया था। इस गतिविधि में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सीमित संसाधनों में भी अपनी प्रतिभा, लगन और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट परिचय दिया।

बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे विद्यालय वातावरण को उत्साह, उमंग और नवचेतना से भर दिया। इस गतिविधि के आयोजन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा०शि० एवं समग्र शिक्षा के सहयोग की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

माह मई, 2026 में जिले के कुल 346 विद्यालयों में इस गतिविधि का आयोजन किया गया है। वर्त्तमान में ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय बन्द है।

ग्रीष्मावकाश के पश्चात् जिले के अन्य विद्यालायों के द्वारा भी उक्त गतिविधि को आयोजित करते हुए पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय प्रदान करने एवं पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान समर्पित करते हेतु प्रेरित किया जाएगा।







