AMIT LEKH

Post: माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

विशिष्ट वक्ता डाइटीशियन अर्चना कुमारी ने पीरियड्स के समय लिए जाने वाले स्वास्थ्यवर्धक डायट के बारे में बताया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बेतिया एवं आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा वृहद आश्रय स्थल (बालिका गृह), कुमारबाग, चनपटिया में माहवारी स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेड क्रॉस सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कहा कि जीवन में स्वच्छता और स्वास्थ्य का गहरा रिश्ता है। जितनी अधिक स्वच्छता रहेगी उतना बेहतर स्वास्थ्य। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है महिलाओं और किशोरियों में मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाना। मुख्य वक्ता पीएचसी, बेतिया की विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ. चांदनी सिंह ने मासिक धर्म के समय होने वाली परिस्थितियों, समस्याओं और सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह एक स्वाभाविक क्रिया है। खुलकर बात करने से ही जागरुकता बढ़ेगी। इस समय थोड़ा दर्द स्वाभाविक है। सामान्य दिनचर्या के अनुसार काम करना चाहिए। साफ सैनिटरी पैड का उपयोग करें एवं आवश्यकता अनुसार बदलें। हेवी फ्लो की स्थिति में चिकित्सक से सलाह लें। विशिष्ट वक्ता डाइटीशियन अर्चना कुमारी ने पीरियड्स के समय लिए जाने वाले स्वास्थ्यवर्धक डायट के बारे में बताया। पीएचसी, चनपटिया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रत्युष ऋषभ, फार्मासिस्ट अभिषेक कुमार सिंह, सीएचओ रीतु कुमारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन ट्रस्ट के सचिव प्रभात कुमार झा ने किया। अतिथियों व वक्ताओं का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन बालिका गृह की अधीक्षिका पूजा श्रीवास्तव ने किया। बालिका गृह की युवतियों ने भ्रांतियां, नासमझी और अन्य समस्याओं संबंधी कई प्रश्न भी पूछें, जिसका वक्ताओं ने जवाब दिया। पीएचसी, चनपटिया द्वारा बालिका गृह की युवतियों के लिए 200 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराया गया, जिसके लिए अधीक्षिका ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के रितेश राय, सीएचओ सत्यम राज, एएनएम मधु कुमारी, मांडवी कुमारी, बालिका गृह की परामर्शी खुशबू कुमारी, रुपम कुमारी, पीओ अंकिता कुमारी, लेखापाल आस्था जयसवाल, गृह माता पूजा कुमारी, ऋतु कुमारी, पिंकी कुमारी, केयर टेकर सुनीता कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Recent Post