AMIT LEKH

Post: फर्जी अधिकारी बनकर 63 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी अधिकारी बनकर 63 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी संबंध का झांसा देकर लोगों से करता था ठगी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने लगभग 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फोटो : चिश्ती

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी स्वयं को विभिन्न सरकारी विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को अपने प्रभाव में लेता था। वह सरकारी नौकरी दिलाने तथा उच्च अधिकारियों से विशेष संबंध होने का झूठा दावा कर लोगों से मोटी रकम वसूलता था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई लोगों को धोखे में रखकर लाखों रुपये की ठगी की है। थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनीत कुमार सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह निवासी बासपार कोठी, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है तथा वह एम.कॉम. शिक्षित है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 आधार कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस एवं 02 वन प्लस मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों और मोबाइल फोनों का उपयोग वह लोगों को भ्रमित करने और अपना प्रभाव दिखाने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम :
उपनिरीक्षक रमेश पुरी, थाना ठूठीबारी
कांस्टेबल कवि कुमार, थाना ठूठीबारी
रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक चौधरी, थाना ठूठीबारी

Comments are closed.

Recent Post